Thursday, March, 19,2026

CM भजनलाल का दिल्ली दौरा, विकास पर मंथन

नई दिल्ली/ जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राजस्थान में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, आर्थिक प्रगति, जल जीवन मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए समन्वय और 'डबल इंजन सरकार' की प्रतिबद्धता के तहत प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करने पर जोर दिया। सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से भी संगठन सशक्तीकरण एवं मार्गदर्शन को लेकर विचार-विमर्श किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery