Wednesday, November, 05,2025

किसानों से सीधा संवाद, मदद करने का भरोसा दिया

तरनतारन (पंजाब): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को पंजाब के बाद प्रभावित जिलों का दो दिवसीय दौरा शुरू किया। चौधरी ने तरनतारन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद किया और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर मुश्किल घड़ी में पंजाब के किसानों और आमजन के साथ खड़ी है। चौधरी ने बताया कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी शुरू कर दी गई है और प्रभावित किसानों को बीमा, सिंचाई व बुनियादी ढांचे की बहाली के माध्यम से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। चौधरी ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery