Friday, May, 15,2026

दसवें दिन भी धरने पर रहे विधायक भाटी

बाडमेर: जिले की गिरल लिग्नाइट माइंस में श्रमिकों और ग्रामीणों का आंदोलन गुरुवार को दसवें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बावजूद आंदोलनकारियों का उत्साह कायम रहा। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी लगातार दसवें दिन भी धरनास्थल पर मौजूद रहे और श्रमिकों के समर्थन में संघर्ष जारी रखा। धरने के दौरान तेज गर्मी का असर आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिला। कई श्रमिकों, बुजुर्ग ग्रामीणों और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर मेडिकल टीम बुलानी पड़ी। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के साथ ड्रिप भी लगानी पड़ी। इससे पहले आंदोलन के नौवें दिन विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की तबीयत भी गर्मी के कारण बिगड़ गई थी, लेकिन उपचार के बाद उन्होंने धरना जारी रखा। धरनास्थल को संबोधित करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि श्रमिकों और स्थानीय युवाओं के अधिकारों की लड़ाई किसी भी हालत में कमजोर नहीं पड़ने दी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी और प्रशासन लंबे समय से स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। आंदोलनकारी श्रमिकों ने कंपनी से निकाले गए 100 से अधिक ड्राइवरों और श्रमिकों की पुनर्बहाली, आठ घंटे की ड्यूटी लागू करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने तथा नियमानुसार वेतन और बोनस देने की मांग दोहराई। लगातार दस दिनों से जारी इस आंदोलन को अब क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी और भीषण गर्मी के बावजूद आंदोलनकारियों का डटे रहना प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पर दबाव बढ़ा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery