Saturday, February, 28,2026

बाड़मेर: खेत से निकला क्रूड ऑयल, खड़ी फसल हुई नष्ट

बाड़मेर: जिले के कवास गांव में एक किसान के खेत से पिछले चार दिनों से लगातार क्रूड ऑयल निकलने का मामला सामने आया है। खेत में जमीन फटने के बाद शुरू हुए इस रिसाव से काफी मात्रा में कच्चा तेल एकत्र हो गया, जिससे अब तक 55 से अधिक टैंकर तेल भरे जा चुके हैं। प्रशासन और कंपनी के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा रिसाव के स्रोत का पता लगाने की कोशिश जारी है। 23 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे किसान हरजीराम खोथ के खेत में अचानक जमीन से काला तरल पदार्थ निकलने लगा। देखते ही देखते खेत का एक हिस्सा तेल से भर गया। सूचना पर केयर्न वेदांता की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। जहां से तेल निकल रहा है। वहां से करीब 40 मीटर दूरी पर ऐश्वर्या वेलपैड स्थित है। टीम ने पाइपलाइन में लीकेज होने की आशंका जताई है।

टैंकरों की मदद से निकाल रहे तेल

मशीनों की मदद से करीब 100 मीटर लंबी खाई खोदकर तेल के बहाव को एक गड्ढे में एकत्रित किया गया है। वहां से टैंकरों में तेल भरकर अन्य स्थान पर भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक बीघा जमीन पर खड़ी फसल नष्ट हो गई है और मिट्टी तैलीय हो जाने से भविष्य की बुवाई भी प्रभावित होगी।

अचानक शुरू हुआ रिसाव

23 फरवरी को दोपहर 12 बजे खेत से अचानक क्रूड ऑयल का रिसाव शुरू हुआ। रिसाव स्थल से 40 मीटर दूर ऐश्वर्या वेलपैड (तेल का कुआं) स्थित है। विशेषज्ञों की टीम का कहना है कि तेल की पाइपलाइन में रिसाव के कारण खेत में से तेल निकलने की घटना हुई है, हालांकि अभी तक किसी भी लीकेज की पुष्टि नहीं की गई है। कंपनी की टेक्निकल टीम लगातार निगरानी कर रही है। लेकिन रिसाव का सटीक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

घरों व स्कूल की दीवारों में दरारें

ग्रामीणों ने 24 फरवरी की रात तेज धमाके का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन में कंपन महसूस हुआ। कई घरों व स्कूल की दीवारों में दरारें आ गई। हालांकि, कंपनी अधिकारियों ने हाल में किसी ब्लास्ट या पाइपलाइन लीकेज से इनकार किया है। मामला विधानसभा में भी गूंजा। बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी और बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery