Tuesday, May, 26,2026

आपत्तियों के बावजूद रिटायर्ड XEN की पुनर्नियुक्ति विवादों में

अलवर: अलवर नगर विकास न्यास में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता कुमार संभव अवस्थी की पुनर्नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला अब केवल प्रशासनिक नियुक्ति तक सीमित नहीं रहकर राजनीतिक सिफारिश, विभागीय आपत्तियों और कथित दबाव की चर्चाओं के कारण सुर्खियों में आ गया है। सूत्रों के अनुसार यूआईटी सचिव (IAS) स्तर से सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में अवस्थी की कार्यशैली, प्रशासनिक व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। इसके बावजूद उन्हें एक वर्ष के लिए पुनर्नियुक्ति दे दी गई। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि नकारात्मक रिपोर्ट के बाद भी नियुक्ति किन परिस्थितियों और किस दबाव में मंजूर की गई। मामले में राजनीतिक सिफारिशों की भी चर्चा है। यूआईटी सचिव स्नेहल धायगुड़े के फर्जी डिजिटल साइन ऑनलाइन किए जाने की भी बात कही जा रही है।

इधर, पुनर्नियुक्ति आदेश के बाद यूआईटी सचिव के अवकाश पर जाने से भी प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि इसे सामान्य अवकाश बताया जा रहा है। नगर विकास न्यास ठेकेदार संघ ने भी नियुक्ति का विरोध किया है। संघ अध्यक्ष लोकेश धारवाल ने चेतावनी दी है कि आदेश वापस नहीं होने पर निर्माण कार्य बंद कर आगामी निविदाओं का बहिष्कार किया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery