Wednesday, March, 18,2026

1.50 लाख की घूस लेते तहसीलदार व दलाल ट्रैप

अलवर: एसीबी ने मंगलवार को गोविन्दगढ़ के तहसीलदार बसंत कुमार परसोया और उनके दलाल रवि उर्फ रिंकू को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि वसीयत के आधार पर जमीन अपने नाम दर्ज कराने के लिए उसने गोविन्दगढ़ तहसील में आवेदन किया था। एसडीएम द्वारा 3 दिसंबर 2025 को परिवादी के पक्ष में आदेश जारी होने के बावजूद तहसीलदार द्वारा फाइल लंबित रखकर दलाल के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी। सत्यापन के दौरान 13 मार्च को यह सामने आया कि आरोपी तहसीलदार ने अपने दलाल के जरिए 3.50 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान पहली किस्त के रूप में 1.50 लाख रुपए लेते हुए दलाल रवि उर्फ रिंकू को पकड़ा गया, जिसके बाद तहसील कार्यालय से तहसीलदार बसंत परसोया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जीएम का सहायक रिश्वत लेते अरेस्ट

झुंझुनूं। एसीबी ने जिला उद्योग केंद्र जीएम के सहायक नीरज कुमार को 2500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने प्रधानमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। आवेदन को मंजूर करवाने और फाइल को आगे बढ़ाने की एवज में कार्यालय सहायक नीरज कुमार ने परिवादी से रिश्वत की मांग की। इसके बाद परिवादी ने एसीबी में शिकायत की। सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और आरोपी नीरज कुमार को 25 सौ रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery