Sunday, August, 09,2026

बेकाबू कार की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल, एएसआई की हालत गंभीर

अजमेर: नया बाजार स्थित चौपड़ पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में दरगाह थाने के त्रिपोलिया गेट चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। राजेन्द्र प्रसाद के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि प्रदीप कुमार के हाथ में फ्रैक्चर सहित शरीर पर कई चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब दोनों पुलिसकर्मी दरगाह में वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। राजेन्द्र प्रसाद ने अपनी बाइक को कोतवाली थाना क्षेत्र में खड़ा किया था और इसके बाद प्रदीप कुमार के साथ दूसरी बाइक से रवाना हुए। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति जानी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

झुंझुनूं। बड़ागांव में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से बाइक सवार प्रदीप राव (30) और सुभाष (32) की मौत हो गई। दोनों होसलसर निवासी थे और होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की सीकर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने बताया कि हादसे के बाद कैंपर चालक भागने लगा, लेकिन करीब आधा किलोमीटर दूर टायर फटने से वाहन में आग लग गई। ग्रामीणों ने दो कैपर सवारों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुढ़ागौड़जी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery