Saturday, July, 25,2026

सीतापुरा में लगेंगी गोल्ड-डायमंड टेस्टिंग मशीनें

जयपुर: राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) ने सीतापुरा स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कदम उठाया है। अब सेज-1 और सेज-2 में सोने एवं हीरे के आभूषणों की गुणवत्ता जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भूमि हस्तांतरण और कॉर्पोरेट पुनर्गठन से जुड़े नियमों को भी सरल बनाया गया है।

रीको दोनों सेज के लिए दो-दो कैरेट मीटर, एक्स-रे मशीन और सिंथ डिटेक्ट मशीन खरीदेगा। इन मशीनों की अनुमानित लागत करीब 1.83 करोड़ रुपए है। जल्द ही इनकी खरीद और स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

भूमि हस्तांतरण और कॉर्पोरेट बदलाव होंगे आसान

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत रीको ने सीतापुरा स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्रों में संचालित औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि हस्तांतरण से जुड़े नियमों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए प्रावधानों के तहत नाम परिवर्तन, शेयर होल्डिंग पैटर्न में बदलाव, बिजनेस ट्रांसफर, मर्जर, डी-मर्जर, पुनर्गठन तथा कंपनी के निदेशकों में परिवर्तन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल होगी। रीको ने यह संशोधन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रीको डिस्पोजल ऑफ लैंड रूल्स, 1979 के तहत किए हैं। भूमि हस्तांतरण भी इन्हीं नियमों के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

8,565 करोड़ रुपए का निर्यात, 39 हजार से अधिक को रोजगार

सीतापुरा विशेष आर्थिक क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख रत्न एवं आभूषण निर्यात केंद्रों में शामिल है। वर्तमान में सेज-1 में 33 और सेज-2 में 119 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दोनों सेज से लगभग 8,565 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ, जबकि यहां 294 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया। दोनों क्षेत्रों में 39 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।

निवेश व उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

इन सुधारों से उद्यमियों को नए निवेशक और साझेदार जोड़ने में सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रदेश में निवेश आकर्षित होगा और औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना एवं संचालन की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और निवेश अनुकूल बनेगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery