Tuesday, March, 24,2026

बारिश और ओलों से बदला मौसम का मिजाज, पारा गिरा

जयपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, रविवार को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। येलो अलर्ट जारी होने के बाद जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, पाली और नागौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जबकि जोधपुर सहित अन्य स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश और ओले भी गिरे। शनिवार से रविवार सुबह तक चूरू के रतनगढ़ में 16 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। राज्य के बीकानेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई, जबकि पूर्वी राजस्थान में यह काफी कम या नगण्य रही।

शहरों का तापमान

राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। सबसे गर्म स्थान बाड़मेर (35.2°C) रहा, जबकि सबसे ठंडा माउंट आबू (11.3°C) दर्ज किया गया।

रतनगढ़ में सबसे ज्यादा बरसात

राज्य के बीकानेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई, जबकि पूर्वी राजस्थान में यह काफी कम या नगण्य रही। सर्वाधिक वर्षा चूरू जिले के रतनगढ़ में रविवार सुबह तक 16 मिमी दर्ज की गई।

25-26 मार्च को फिर सक्रिय हो सकता है नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा। अगले कुछ दिनों में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है और तापमान में धीरे-धीरे बढोतरी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या धूलभरी आंधी की संभावना है। 25-26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery