Tuesday, March, 24,2026

IAS की 50 नामों की एक और ट्रांसफर लिस्ट तैयार

जयपुर: जानकार सूत्रों के अनुसार आईएएस की एक और ट्रांसफर लिस्ट लगभग तैयार है। यह कभी भी जारी हो सकती है। इसमें 50 के करीब नाम बताए जा रहे हैं। आधा दर्जन खाली पोस्टों को भरा जाएगा। एपीओ चल रहे आईएएस को पोस्टिंग दी जाएगी। लेकिन सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात, जिलों में बड़ा फेरबदल हो रहा है। आधे से ज्यादा जिलों में कलेक्टर बदले जा रहे हैं। कई HOD'S भी बदले जा रहे हैं।

एक दर्जन से ज्यादा जिलों में नए कलेक्टर लगाए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में नए लगाए जाने वाले कलेक्टर्स को सीएमओ में बुलाकर उनका इंटरव्यू लिया गया है। उनकी योग्यता और क्षमता का आकलन किया गया है। जिन खाली पदों को भरा जाएगा, उनमें ये मुख्य हैं- चेयरमैन RAT, डिवीजनल कमिश्नर जोधपुर, कलेक्टर नागौर, कलेक्टर तिजारा-खैरथल, कमिश्नर कोटा डेवलपमेंट अथॉरिटी, डायरेक्टर एलएसजी और डायरेक्टर सेकंडरी एजुकेशन। वैसे माइंस डिपार्टमेंट के मौजूद डायरेक्टर एम. पी. मीणा भी इसी 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। वे डिपार्टमेंट के ही टेक्निकल ऑफिसर हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार फिर से किसी आईएएस को ही यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस लिस्ट में यह नाम शामिल हो सकता है। पाली के मौजूदा कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री दो माह बाद मई में रिटायर हो रहे हैं। वहां अभी ही कोई नया कलेक्टर लगाया जा सकता है।

सच बेधड़क पहले ही बता चुका है कि 14 जिलों के कलेक्टर्स का कार्यकाल दो वर्ष से ज्यादा हो गया है। इन्हें बदला जाना लगभग तय है। लेकिन जोधपुर के गौरव अग्रवाल अपवाद हो सकते हैं। कई जिलों के कलेक्टर्स के खिलाफ शिकायतें हैं, जबकि कई की परफॉर्मेंस पुअर है और कई अपनी कार्यशैली के कारण विवादों में घिर गए हैं। इन सभी पॉइंट्स को ध्यान में रखते हुए यथासंभव जिलों में नए कलेक्टर्स मेरिट के आधार पर ही लगाए जाएंगे।

राजधानी जयपुर में नया कलेक्टर कौन होगा? यह जानने की ब्यूरोक्रेसी में सर्वाधिक उत्सुकता है। अरविंद पोसवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, नकाते शिव प्रसाद मदन और सिद्धार्थ सिहाग के नाम चर्चा में हैं। खजान सिंह, हरफूल सिंह यादव और शैलजा पांडे एपीओ चल रहे हैं। इन्हें पोस्टिंग दी जाएगी। 2010 बैच की नेहा गिरी डेपुटेशन पर दिल्ली जा रही हैं। उनकी जगह लाइवलीहुड प्रोजेक्ट में कोई नया मिशन डायरेक्टर लगाया जाएगा। गुरुवार को जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट में एक प्रशासनिक विसंगति रह गई है। 2006 बैच के रोहित गुप्ता अक्षय ऊर्जा निगम में नवंबर 2025 से एमडी के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हीं के 2006 बैच की आरती डोगरा को इसी निगम में चेयरमैन लगा दिया गया है। यह अव्यावहारिक और अनुचित है। रोहित के लिए यह परेशानी का कारण होगा। माना जा रहा है कि नई लिस्ट में इस मामले में संशोधन किया जाएगा। वैसे पुरानी लिस्ट में कुछ और बदलाव अथवा संशोधन की चर्चा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery