Tuesday, March, 24,2026

संस्कृति, सुशासन व विकास का प्रतीक बना राजस्थान दिवस: सीएम भजनलाल

जयपुर: भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष के साथ ही नव चेतना एवं नव आरंभ का प्रतीक माना जाता है। इसी पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भननताल शर्मा ने वर्ष 2025 से शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए राजस्थान दिवस को 30 मार्च के बजाय चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाने की शुरुआत की। यह बदलाव सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता से 30 मार्च 1949 को बने राजस्थान की स्थापना को भारतीय पंचांग से जोड़ने का प्रयास है।

इस वर्ष राजस्थान दिवस वि.सं. 2083 की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को प्रदेश की विरासत, अवसर एवं संभावनाओं के प्रतीक के रूप में मनाया गया। राज्य सरकार द्वारा 14 से 19 मार्च तक आयोजित कार्यक्रमों ने अतीत को गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित किया। वर्तमान में जनकल्याणकारी कार्यों से खुशहाली सुनिश्चित की और आप भविष्य के लिए नवाचार एवं विकास की मजबूत नींव रखी।

राजस्थान दिवस 2026 के आयोजनों में प्रदेश की ऐतिहासिक विरामत और सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता दी गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 मार्च को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में 'राजस्थान उत्सव 2026 का शुभारंभ किया। इस आयोजन में लोककला, हस्तशिल्प, लोकसंगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध झलक राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत की गई। 19 मार्च को राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने राजस्थान की जीवंत परंपराओं को प्रस्तुत किया। राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में महाभारती एवं प्रदेशभर के राजकीय मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन हुए, जिन्होंने प्रदेशवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ा।

साथ ही 'राजस्थान को जाने' डिजिटल क्विज के माध्यम से युवाओं एवं नागरिकों को इतिहास, कला और संस्कृति से परिचित कराया गया। इन आयोजनों से राजस्थान ने अपनी समृद्ध विरासत को संजोते हुए विकास को गति बढ़ाई और युवा शक्ति के माध्यम से आत्मनिर्भर, विकसित राज्य का स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया। राज्य सरकार का संकल्प है कि नया राजस्थान संस्कृति पर गर्व करते हुए आधुनिक तकनीक, निवेश, कौशल और नवाचार के साथ आगे बढ़ेगा।

विकास और संस्कृति पर विशेष फोकस

कार्यक्रमों में सामाजिक सरोकारों के साथ सुशासन और समावेशी विकास पर जोर रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 14 मार्च को स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम में श्रमदान किया तथा 15 मार्च को राज्य स्तरीय "विकसित राजस्थान रन-2026 में भाग लेकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। 16 मार्च को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए 1,902 करोड़ रुपए के 326 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 19 मार्च को राजस्थान रोडवेज की 207 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे यातायात सुविधाओं में सुधार हुआ। युवाओं को भविष्य का कर्णधार मानते हुए 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस मनाया गया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और सोल से जुड़े 485 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 403 स्टार्टअप्स की 1,145 लाख का वायबिलिटी गैप फंड वितरित किया गया तथा 9,432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। 18 मार्च को उद्यमी संवाद समारोह में इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी तथा राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का अनावरण किया गया। रीको औद्योगिक क्षेत्रों में 119 करोड़ के 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ के 46 कार्यों का शिलान्यास किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र वितरित किए गए। 19 मार्च को मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान' की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य स्थानीय सुझावों से ग्राम पंचायतों एवं शहरी वाहों के मास्टर प्लान तैयार करना है। यह अभियान विकास को विकेंद्रीकृत, जनसहभागी और साक्ष्य-आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery