Tuesday, March, 24,2026

लू से बचाव के लिए तैयार 'कूलिंग स्टेशन'

जयपुर: प्रदेश की झुलसाती गर्मी के बीच आमजन और यात्रियों को राहत देने के लिए मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। महिला हाउसिंग ट्रस्ट ने नगर निगम और IIFL के सहयोग से जयपुर के प्रमुख बस स्टैंड्स पर आधुनिक 'कूलिंग स्टेशन' स्थापित किए हैं। ये शीतल केंद्र खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत का केंद्र बनकर उभरे हैं, जो तेज धूप और लू में बसों का इंतजार करते हैं। महिला हाउसिंग ट्रस्ट की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रचना शर्मा ने बताया कि इन कूलिंग स्टेशनों को पर्यावरण के अनुकूल तकनीक से तैयार किया गया है। विशेष पैनलों से बनी दीवारें, छत और फर्श बाहरी गर्मी को अंदर आने से रोकते हैं। अंदर फॉगिंग और बाहर मिस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जबकि खस के पर्दों को गीला रखकर प्राकृतिक ठंडक बनाई जाती है। सौर ऊर्जा से संचालित ये केंद्र बिजली की बचत के साथ टिकाऊ समाधान भी प्रदान करते हैं। हर स्टेशन पर 25 से 27 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह पहल विशेष रूप से मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिनके पास निजी एसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई शुरुआत

जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई इस योजना की सफलता के बाद राज्य सरकार और डायरेक्टरेट ऑफ लोकल बॉडीज (DLB) ने इसे सराहा है। अब बजट में हर जिले में कूलिंग शेल्टर बनाने का प्रावधान किया गया है। शहर में एक कूलिंग स्टेशन तैयार हो चुका है और अब निगम अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में ऐसे स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery