Tuesday, March, 24,2026

मंडी में आम की आवक शुरू, दाम 'आम' आदमी से दूर

जयपुर: गर्मी की शुरुआत के साथ ही गुलाबी नगरी में आमों का सीजन भी दस्तक दे चुका है। मुहाना मंडी में देश के विभिन्न हिस्सों से आमों की आवक शुरू हो गई है। हालांकि इस बार फसल करीब एक माह देरी से बाजार में पहुंची है, जिससे शुरुआती दौर में दाम ऊंचे बने हुए हैं। 138 फिलहाल मंडी में कर्नाटक के बेंगलुरु से आने वाला सिंदूरी आम करीब 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, वहीं महाराष्ट्र के रत्नागिरी और देवगढ़ से आने वाला हापुस (अल्फांसो) आम एक दर्जन की पैकिंग में करीब 1800 रुपए तक पहुंच गया है, यानी एक आम की कीमत लगभग 150 रुपए पड़ रही है। तेलंगाना से सफेदा आम की आवक भी शुरू हो चुकी है।

जयपुर फल एवं सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना मंडी के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया कि मार्च से जुलाई तक चलने वाले इस सीजन में पीक समय पर मंडी में आमों की भरमार रहती है। फिलहाल आवक सीमित होने से कीमतें अधिक हैं, लेकिन अप्रैल के बाद सप्लाई बढ़ने पर दामों में कमी आने की उम्मीद है।

लोकप्रिय वैरायटी और खपत

  • लोकप्रिय आमः हापुस, केसर, लंगड़ा, दशहरी, सफेदा
  • सबसे ज्यादा खपतः सफेदा, दशहरी, लंगड़ा, केसर, हापुस

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery