Tuesday, March, 24,2026

कथा शिव व शक्ति के संगम का प्रतीक

जयपुर: मानसरोवर के वीटी रोड ग्राउंड पर रविवार को शिव महापुराण कथा एवं महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचनों में आस्था, जीवन मूल्यों और समाज की वर्तमान स्थिति पर कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने कहा कि धन से व्यक्ति को सुविधाएं तो मिल सकती हैं, लेकिन जीवन का आधार यानी सांस नहीं खरीदी जा सकती। उदाहरण देते हुए कहा कि कोरोना काल में लोगों के पास संसाधन होने के बावजूद जीवन और मृत्यु के बीच कोई गारंटी नहीं थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जीवन पर अंतिम नियंत्रण परमात्मा का ही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शिव महापुराण कथा एवं महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ में सपत्नीक भाग लिया। उन्होंने कथा का श्रवण कर भगवान शिव की आरती उतारी और प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में कथा, उत्सव और परंपराएं समाज को सशक्त बनाने का कार्य करती हैं। नवरात्र और नववर्ष के अवसर पर आयोजित यह कथा शिव और शक्ति के संगम का प्रतीक है, जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना शक्ति प्रदान करती है, जबकि शिव महापुराण कथा मन को शांति और मोक्ष की दिशा देती है। उन्होंने भगवान शिव को मृत्युंजय बताते हुए कहा कि उनकी आराधना से जीवन में संयम, साधना और संतुलन आता है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में अयोध्या, काशी और उज्जैन जैसे तीर्थ स्थलों का विकास सनातन संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

जन्म, मृत्यु और विवाह- ये सभी ईश्वर के अधीन

पं. मिश्रा ने बताया कि जन्म, मृत्यु और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का ज्ञान मानव के बस में नहीं है और ये सभी ईश्वर के अधीन माने जाते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी श्रद्धा को सही दिशा में लगाएं और अनावश्यक रूप से भविष्य जानने के दावों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि कथा में केवल भीड़ बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं आना चाहिए, बल्कि श्रद्धा और शांति के भाव से उपस्थित होना चाहिए, ताकि आयोजन की गरिमा बनी रहे। पं. मिश्रा ने समाज में बढ़ते दिखावे और परंपराओं के बदलते स्वरूप पर भी चिंता व्यक्त की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery