Tuesday, November, 04,2025

जयपुर समेत कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में दिन में हल्की गर्मी तो रात में ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार को जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर और भीलवाड़ा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम एकदम पलट गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 4 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभका असर बढ़ेगा। इससे जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 5 नवंबर से पूरे राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

फतेहपुर में सबसे ठंडी रात

सीकर में रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सीकर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि फतेहपुर (सीकर) में पारा 10.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे कम है। अजमेर (13.2°C), अलवर (14°C), जयपुर (17.2°C) और निपलानी (15.4°C) में भी ठंड बढ़ी है। अजमेर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.8°C और न्यूनतम 17.2°C रहा। सुबह की नमी 49% और शाम को घटकर 27% रही। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में रात का तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंडक और बढ़ेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery