Friday, July, 17,2026

विदेश जाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी सरल: CS

जयपुर: भारतीयों के सुरक्षित तरीके से विदेश जाने को बढ़ावा देने और फर्जी एजेंटों के जाल से बचाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'विदेश संपर्क-स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस' का आयोजन किया गया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में 'राजस्थानी विदेश सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षित जाएं' विषय पर व्यापक मंथन हुआ। सम्मेलन में विदेश मंत्रालय, राजस्थान सरकार, राजस्थान पुलिस, अधिकृत भर्ती एजेंसियों, उद्योग संगठनों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रवासी भारतीयों से संवाद लगातार मजबूत हुआ है। कोरोना काल में संचालित वंदे भारत मिशन इसका बड़ा उदाहरण रहा। नौकरी और शिक्षा के लिए विदेश जाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी सरल हुई है। पासपोर्ट बनने और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया भी तेज हुई है। सरकार भी प्रवासी राजस्थानियों से लगातार संवाद बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा।

गांवों तक चलेगा जागरूकता अभियान

विदेश मंत्रालय की सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन ने कहा कि विदेश मंत्रालय का उद्देश्य लोगों को वैध माध्यमों से विदेश भेजना और फर्जी एजेंटों से बचाना है। वर्ष 2017 से शुरू हुए विदेश संपर्क कार्यक्रम के तहत अब राजस्थान सरकार के सहयोग से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही राज्यों से विदेश जाने वाले लोगों का सटीक डेटा भी एकत्र किया जाएगा, ताकि नीतियां और प्रभावी बनाई जा सकें।

पुलिस ने दिया सहायता का भरोसा

पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने कहा कि विदेश में किसी भी तरह की परेशानी आने पर प्रवासी राजस्थानी राजस्थान पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सत्यापित और पारदर्शी प्रवासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने पासपोर्ट सत्यापन और फर्जी एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता दोहराई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery