Monday, September, 07,2026

बारिश का रौद्र रूप ! चंबल खतरे के मुहाने पर

जयपुर: राजस्थान में मानसून ने रविवार को एक बार फिर कई इलाकों में जमकर बारिश कराई। खासकर पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कहीं बाजार और घर पानी में डूब गए तो कहीं नदी-नाले उफान पर आ गए। धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। दौसा के महवा में लगातार चौथे दिन बारिश के कारण मुख्य बाजार की सड़कें पानी में डूबी रहीं। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में बारिश का असर सीमित रहा और कई जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर बना रहा। धौलपुर में लगातार बारिश के बाद चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा।

महज एक रात में करीब 8 मीटर की बढ़ोतरी के बाद रविवार सुबह जलस्तर लगभग 129 मीटर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 130 मीटर है। मांगरोल कस्बे में बारिश के दौरान एक पक्का मकान ढह गया। राहत की बात रही कि हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। दौसा के महवा में लगातार \बारिश से मुख्य बाजार की सड़कें 2 से ढाई फीट पानी में डूबी रहीं। कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी और कटी बाजरे की फसल को भी नुकसान हुआ है। धनतुरी गांव में दो कमरे बारिश के बीच ढह गए।

बड़ी सादड़ी में तीन घंटे में दो इंच बारिश

चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच करीब 2 इंच बारिश हुई। तेज बारिश के कारण कानोड़ दरवाजा क्षेत्र की दुकानों में पानी घुस गया और बाजार में आवाजाही प्रभावित हुई। जयपुर के पूर्वी हिस्सों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। कोटखावदा में बारिश से गर्मी का असर कम हुआ, जबकि राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे।

महवा में सबसे ज्यादा 112 मिमी

6 सितंबर को महवा में सर्वाधिक 112 मिमी बारिश दर्ज की गई। खंडार में 104, दौसा में 98, प्रतापगढ़ में 92, सिलीसेढ़ में 91, उम्मेदसागर और बांदीकुई में 85-85 तथा सिकराय में 77 मिमी बारिश हुई। पार्वती बांध के चार गेट खोलकर करीब 4401 क्यूसेक पानी पार्वती नदी में छोड़ा गया।

पूर्व में ठंडक, पश्चिम में गर्मी बरकरार

बारिश के चलते पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री तक नीचे आ गया। जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा और सवाई माधोपुर में मौसम सुहाना रहा। वहीं बाड़मेर, फलोदी, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा। 8 सितंबर से बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery