Saturday, July, 25,2026

डिलीवरी पॉइंट के स्त्री रोग विशेषज्ञों की मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर करेंगे मेंटरिंग

जयपुर: प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अहम फैसले किए हैं। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने निर्देश दिए हैं कि सभी डिलीवरी पॉइंट पर कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञों की संबंधित जिले के मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से नियमित मेंटरिंग की जाएगी। इसके लिए अगले पांच दिनों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक-एक घंटे के प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स और प्रसूति प्रबंधन के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में राठौड़ ने गंभीर एनीमिया से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं के उपचार, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और आयरन थेरेपी की सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। सभी अस्पतालों में सप्ताहांत तक प्रसव सखी काउंटर स्थापित करने और आवश्यक नियुक्तियां पूरी करने को भी कहा गया। बैठक में प्रसव के दौरान होने वाले अत्यधिक रक्तस्त्राव के प्रबंधन के लिए सभी 108 एम्बुलेंस में एंटी-शॉक एनएएसजी गार्मेंट उपलब्ध कराने तथा पैरामेडिकल स्टाफ को इसका प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery