Thursday, June, 11,2026

सीवर सफाई मशीनों की खरीद में 'भ्रष्टाचार की बू'

जयपुर: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) की ओर से करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से 100 सीवर सफाई मशीनें खरीदने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि टेंडर की शर्ते इस तरह बनाई गईं कि पूरी प्रक्रिया में केवल एक कंपनी ही पात्र रह गई और अब उसी कंपनी को 98.73 करोड़ रुपए का ठेका देने की तैयारी चल रही है। 27 मार्च 2026 को जारी निविदा में श्री-इन-वन सफाई मशीनों (सक्शन, जेटिंग और ग्रैबिंग सिस्टम) की खरीद प्रस्तावित थी। टेंडर की अनुमानित लागत 98.96 करोड़ रुपए रखी गई थी। सूत्रों के अनुसार 2 अप्रैल को हुई प्री-बिड बैठक में कई कंपनियों ने शर्तों को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि तकनीकी मानक इतने सीमित हैं कि अधिकांश निर्माता प्रतिस्पर्धा में भाग ही नहीं ले सकते। इसके बावजूद विभाग ने शतों में कोई महत्वपूर्ण संशोधन नहीं किया। नतीजा यह रहा कि पूरी निविदा प्रक्रिया में केवल एनसोल मल्टीक्लीन इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया और 98.73 करोड़ रुपए की एकमात्र वित्तीय बोली जमा की। अब विभाग द्वारा नेगोशिएशन के बाद कायर्यादेश जारी करने की तैयारी की जा रही है।

कीमत को लेकर भी संदेह

मामले में सबसे बड़ा सवाल कीमत को लेकर उठ रहा है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कुछ जानकारों का दावा है कि सामान्य ट्रक चेसिस आधारित सीवर सफाई मशीन की कीमत लगभग 60 लाख रुपए तक होती है, जबकि यहां प्रति मशीन करीब 99 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यदि यह दावा सही है तो 100 मशीनों की खरीद में सरकारी खजाने पर करोडों रुपए का अतिरिक्त भार पड़ सकता है।

प्रक्रिया मानकों के अनुरूपः कंपनी प्रतिनिधि

हालांकि कंपनी के प्रतिनिधि अरुण शर्मा का कहना है कि यह सामान्य जेटिंग मशीन नहीं, बल्कि रोबोटिक तकनीक से लैस थ्री-इन-वन सीवर सफाई प्रणाली है। उनके अनुसार रोबोट की स्वीकृत एसओआर दर ही लगभग 44 लाख रुपए है, जबकि ट्रक और जेटिंग-सक्शन सिस्टम की लागत करीब 50 लाख रुपए होती है। इसलिए कीमतों की तुलना सामान्य मशीनों से करना उचित नहीं है और पूरी प्रक्रिया विभागीय मानकों के अनुरूप है।

पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को लेकर सवाल

एकमात्र बोलीदाता को लगभग 100 करोड़ रुपए का ठेका दिए जाने की तैयारी ने पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार इन आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र जांच कराती है या नहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery