Thursday, August, 27,2026

राखी व कृष्ण जन्माष्टमी बने सियासी मेल-मिलाप का बहाना

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही शहरों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। टिकट की दौड़ में शामिल दावेदार अब जनसंपर्क का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं तक पहुंचने का आसान और असरदार जरिया बन गए हैं। घर-घर पहुंचकर राखी बंधवाने, मिठाई खिलाने और त्योहार की शुभकामनाएं देने का सिलसिला तेज है। कई इलाकों में उम्मीदवारों के समर्थक भी अलग-अलग समूहों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरी निकायों में चुनावी बैनर और पोस्टर अब आम दृश्य हो गए हैं। वार्ड स्तर पर संभावित
उम्मीदवार अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हैं। कहीं सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ी है तो कहीं धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर लोगों से मेल-मुलाकात की जा रही है। मकसद साफ है टिकट की दौड़ में पार्टी नेतृत्व के सामने सक्रियता दिखाना और साथ ही वार्ड में अपनी पकड़ मजबूत करना।

आचार संहिता के बीच बढ़ी सियासी सक्रियता

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। मतदान दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 सितंबर को होगी। ऐसे में संभावित उम्मीदवारों के पास प्रचार और व्यक्तिगत संपर्क के लिए सीमित समय बचा है। यही वजह है कि त्योहारों के सामाजिक माहौल को भी जनसंपर्क के अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

त्योहार धार्मिक, लेकिन नजरें वोट पर

राखी पर बहनों के घर पहुंचना हो या जन्माष्टमी के आयोजनों में शामिल होना... उम्मीदवार हर सामाजिक अवसर को मतदाताओं से रिश्ते मजबूत करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि औपचारिक चुनाव प्रचार की शुरुआत और टिकट का अंतिम फैसला अलग विषय है, लेकिन वार्ड स्तर पर राजनीतिक सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल शहरों में त्योहार का रंग और चुनावी रंग एक-दूसरे में घुलता नजर आ रहा है।

309 निकाय, 10,245 वार्ड व 1.44 करोड़ वोटर्स

इस बार राजस्थान के 309 शहरी निकायों में 10,245 पार्षद पदों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। करीब 1.44 करोड़ मतदाता इन चुनावों में मतदान करेंगे। ऐसे में हर वार्ड में टिकट की होड़ और उसके बाद मतदाताओं को साधने की कोशिश चुनावी तस्वीर को खासा दिलचस्प बना रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery