Friday, December, 19,2025

कांग्रेस बयानों तक रही सीमित, जनहित के मुद्दों पर साधी चुप्पी

जयपुर: राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 15 दिसंबर, 2023 से शुरू हुए अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर भाजपा ने पूरे राज्य में 5 साल (कांग्रेस) बनाम 2 साल (भाजपा)' का जोरदार तुलनात्मक प्रचार अभियान छेड़ दिया है।

होर्डिंग्स, सोशल मीडिया कैंपेन, प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसभाओं के जरिए पार्टी दावा कर रही है कि कांग्रेस के पांच साल में जो बिगड़ा, उसे दो साल में ही सुधार लिया गया। वहीं, कांग्रेस की ओर से सिर्फ बयानबाजी और खुली बहस की चुनौती दिखी, लेकिन जनता से जुड़े ठोस मुद्दों पर कोई बड़ा आंदोलन या आंकड़ों वाला जवाब नहीं आया।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली सहित अन्य नेताओं ने भाजपा के दावों को सरकार के 'झूठ का पुलिंदा' बताया और खुली बहस तक की चुनौती दी। लेकिन जब बात ठोस आंकड़ों की आई तो कांग्रेस खामोश नजर आई।

भाजपा के प्रमुख दावेः सुशासन और तेज विकास

भाजपा ने अपनी दो साल की उपलब्धियों की लंबी सूची जारी की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि

  • पुलिस सुधार और कानून-व्यवस्था में सुधार (महिला सुरक्षा थाने, साइबर क्राइम पर सख्ती)
  • भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता (रीट, पटवारी, पुलिस भर्ती में पेपर लीक रोकने के कड़े कानून)
  • जल जीवन मिशन में तेजी (लाखों घरों तक नल कनेक्शन)
  • पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की घोषणा
  • लाइली बेटी प्रोत्साहन योजना और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी नई योजनाएं
  • पूर्व कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों में दर्जनों एफआईआर और गिरफ्तारियां
  • प्रदेश में विकास किया
  • घोषणा पत्र के 70 प्रतिशत वादे पूरे किए
  • रोजगार, कानून व्यवस्था से लेकर सुशासन के दावे
  • महिला सुरक्षा से लेकर पारदर्शिता और जनकल्याण की नई मिसाल का दावा
  • भ्रष्टाचार और पेपर लीक से मुक्ति

प्रदेश में कांग्रेस का अब तक नहीं हुआ बड़ा प्रदर्शन

  • महिला अपराधों के बढ़ते मामलों पर कोई बड़ा आंदोलन नहीं।
  • कानून-व्यवस्था की कथित बदहाली पर विधानसभा या सड़क पर घेराबंदी नहीं।
  • विकास परियोजनाओं की सुस्ती या नए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोई जनआंदोलन नहीं।
  • बेरोजगारी, पानी-बिजली, किसान कर्ज माफी जैसे मुद्दों पर भी सिर्फ बयान तक सीमित ।

कांग्रेस की सारी ऊर्जा राष्ट्रीय मुद्दों पर खर्च हुई। भाजपा सरकार के दो साल से ठीक पहले दिल्ली में पीसीसी ने दल-बल सहित प्रदर्शन किया। जयपुर में नेशनल हेराल्ड और गांधी परिवार से जुड़े मामलों पर धरना दिया व प्रदर्शन किया। लेकिन जिस रोजगार, सुरक्षा, भ्रष्टाचार और विकास पर कांग्रेस 'भाजपा को घेर रही है, उस पर कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ। कांग्रेस द्विटर, प्रेस कॉन्फ्रेंस और राष्ट्रीय मुद्दों तक रही। सड़क पर जनहित के मुद्दों को लेकर कोई बड़ा प्रदर्शन राजधानी या प्रदेश में नहीं हुए। इससे विपक्ष सरकार पर दबाव नहीं बना पाई। प्रदेश कांग्रेस की नजर राष्ट्रीय राजनीति पर ज्यादा रही। भजनलाल सरकार दो वर्ष का जश्न मना रही है और भाजपा को जनता के बीच अपनी उपलब्धियां गिनाने का खुला मैदान मिल गया है। कांग्रेस के पास अभी भी तीन साल बाकी है अपनी विपक्षी भूमिका को मजबूत करने के लिए, लेकिन अगर यही रणनीति रही तो 5 साल वर्सेज दो साल का नारा आने वाले निकाय चुनावों तक भाजपा का सबसे बड़ा हथियार बना रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery