Friday, July, 04,2025

महारानी कॉलेज में मजार विवाद में गठित की जांच कमेटी

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय के अधीन महारानी कॉलेज परिसर में तीन मजारों के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामला तूल पकड़ने के बाद जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने छह सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जो चार दिन में स्पष्ट, तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी में एसडीएम जयपुर प्रथम राजेश जाखड़, नगर निगम मालवीय नगर के उपायुक्त प्रियव्रत चारण, आदर्श नगर के एसीपी बालाराम जाट, पुरातत्व विभाग के नीरज त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सुभाष बैरवा तथा कॉलेज की ओर से एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। यह समिति पूर्व प्राचायों, विद्यार्थियों, सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों और दस्तावेजों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

गौरतलब है कि राजस्थान विश्वविद्यालय की वर्तमान कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा भी महारानी कॉलेज की प्राचार्य रह चुकी हैं। ऐसे में समिति तथ्य जानने के लिए उनसे भी संपर्क कर सकती है। पुराने स्टाफ, शिक्षकों और छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। इस मामले को लेकर 'सच बेधड़क' ने बुधवार को सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी। तब छात्राओं के कॉलेज परिसर में पंप हाउस के पास तीन मजारें होने का मामला संज्ञान में आया था। इस पर हिंदू संगठनों ने इसे 'लैंड जिहाद' और लव जिहाद की साजिश बताते हुए इसका विरोध जताया और इसे संस्थान की जमीन पर अवैध कब्जा करार दिया। संगठनों ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

अलग-अलग बयान बढ़ा रहे भ्रम

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. पायल लोढ़ा ने बयान दिया है कि एक मजार पहले से थी, लेकिन दो अन्य के निर्माण की जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सभी तीनों मजारें पहले से थीं, जबकि अन्य का दावा है कि ये हाल ही में बनाई गई हैं। इन परस्पर विरोधी बयानों के चलते अब जांच समिति पूरे प्रकरण की सच्चाई उजागर करेगी।

कांग्रेस विधायक ने दिए दस्तावेज

किशनपोल से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर मजारों से संबंधित कुछ दस्तावेज सौंपे हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराजा सवाई जयसिंह ने मेरनशाह परिवार को साढ़े 12 बीघा जमीन दी थी, जिसमें से महारानी कॉलेज का निर्माण हुआ। कागजी ने कहा कि 1952 में सरकार ने प्राचार्य के लिए आवास निर्माण का निर्णय लिया था, और मजारें उसी हिस्से की भूमि पर स्थित थीं।

भाजपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं सिविल लाइंस से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में जयपुर में सैकड़ों अवैध मजारें बनीं, जिनमें यह तीन भी शामिल हैं। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भी इसे एक सुनियोजित साजिश बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery