Thursday, July, 30,2026

204 करोड़ की सड़क सौगात से बदलेगी जयपुर की तस्वीर

जयपुर: जेडीए ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए 204 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को गति दी है। जेडीए के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 135 करोड़ रुपए और शहरी क्षेत्रों में 69 करोड़ रुपए के सड़क कार्य चल रहे हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गांवों को शहरों से जोड़ना और आवागमन को आसान बनाना है। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जोन-11 में रिंग रोड से पालड़ी परसा तक 250 फीट सेक्टर रोड पर 24.77 करोड़ रुपए, जोन-12 में सिरसी मोड से मूंडियारामसर ढाणी तक सड़क निर्माण पर 4.70 करोड़ रुपए, जबकि जोन-14 में पिपली चौराहा से प्रहलादपुरा अंडरपास तक महल रोड के लिए 4.71 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ग्रामीण कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मोरीजा-चीथवाड़ी, जैतपुरा-चिमनपुरा सहित कई गांवों की सड़कों पर काम जारी है। पीआरएन-दक्षिण क्षेत्र में न्यू सांगानेर रोड से इस्कॉन रोड और विभिन्न सेक्टर सड़कों के लिए 20.83 करोड़ रुपए के कार्य चल रहे हैं। वहीं शहर के विभिन्न जोनों में भी सड़कों के नवीनीकरण और मजबूतीकरण का काम जारी है। जोन-बी में मंदिर मोड़ सर्किल से द्रव्यवती नदी तक सड़क कार्य, कॉलोनियों की आंतरिक सड़कों और मुख्य मार्गों के विकास पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जोन-सी, जोन-7 और अन्य क्षेत्रों में भी सड़क सुधार परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery