Monday, August, 03,2026

स्थगन के बावजूद बेशकीमती जमीन का पट्टा जारी

जयपुर: जेडीए में सामान्य आवेदकों के मामलों में यदि जरा-सी तकनीकी या विधिक अड़चन आ जाए तो पट्टा जारी करने से अक्सर इनकार कर दिया जाता है, लेकिन इन दिनों जेडीए के जोन-सी में एक बेशकीमती व्यावसायिक भूमि का पट्टा चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि जिस मामले में राजस्व मंडल का स्थगन आदेश प्रभावी था, उसमें आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी या जल्दबाजी थी कि पट्टा जारी कर दिया गया ?

मामला जगतपुरा में एयरपोर्ट टर्मिनल-2 के सामने स्थित 5887.32 वर्गमीटर बेशकीमती भूमि का है। इस भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद राजस्व मंडल में लंबित है। 9 जून, 2026 को राजस्व मंडल ने अंतरिम आदेश जारी कर दोनों पक्षों को विवादित भूमि के अंतरण पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद 1 जुलाई, 2026 को जेडीए जोन-सी ने एक पक्ष के नाम सशर्त एकल व्यावसायिक पट्टा जारी कर दिया। जानकारी के अनुसार, दूसरे पक्ष ने पट्टा जारी करने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इस पर जोन-सी स्तर पर विधिक राय ली गई। अधिकारियों ने तर्क दिया कि राजस्व मंडल में जेडीए पक्षकार नहीं है तथा जिस पक्ष के नाम जमाबंदी दर्ज है और जिसके पक्ष में 90ए की कार्रवाई हुई है, उसी के नाम पट्टा जारी किया गया।

बाद में दूसरे पक्ष ने पूरे मामले की शिकायत जेडीए के निदेशक (विधि) से की, जिन्होंने पत्रावली तलब कर ली। जारी पट्टे में यह शर्त भी जोड़ी गई कि यह विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा और यदि फैसला आवेदक के खिलाफ आता है तो पट्टा स्वतः निरस्त माना जाएगा।
फिर भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सामान्य मामलों में मामूली कानूनी अड़चन पर पट्टा रोक दिया जाता है, तो इस बहुमूल्य भूमि के मामले में आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी या तत्परता थी, जिसके चलते स्थगन आदेश के बावजूद पट्टा जारी कर दिया गया ? यही सवाल अब जेडीए की कार्यप्रणाली पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery