Saturday, July, 25,2026

CLG सदस्यों के सुझावों से सामुदायिक पुलिसिंग होगी मजबूतः मित्तल

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार में माणक चौक, रामगंज और सुभाष चौक थाना क्षेत्रों के सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की। बैठक में नशा मुक्ति अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर मित्तल ने कहा कि राज्य सरकार और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना हेल्पलाइन पर देकर इस अभियान में सहभागी बनें। सदस्यों ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। बैठक में डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा, एडीसीपी आलोक सिंघल, एसीपी (माणक चौक) पीयूष कविया, एसीपी (रामगंज) शिवरतन गोदारा और संबंधित थाना प्रभारी समेत सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप नंबर पर भी दे सकते हैं सूचना

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस ने 8764866939 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर नागरिक नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और प्रत्येक सूचना का सत्यापन कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery