Monday, August, 03,2026

अब 4000 गुलाबों की खुशबू से महकेगा जवाहर सर्किल

जयपुर: राजधानी जयपुर के प्रमुख स्थलों में शामिल जवाहर सर्किल अब हरियाली, पर्यटन और खेल सुविधाओं का नया केंद्र बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' अभियान को गति देते हुए नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) यहां रोज गार्डन, आधुनिक नर्सरी और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करेगा। इन परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जवाहर सर्किल में लगभग 4 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में आकर्षक रोज गार्डन बनाया जाएगा। इसमें 4 हजार गुलाब लगाए जाएंगे। इनमें 3 हजार विभिन्न रंगों के ग्राफ्टेड (मल्टीकलर) गुलाब और 1 हजार देशी गंगानगर गुलाब शामिल होंगे। यह रोज गार्डन शहरवासियों एवं पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा और जवाहर सर्किल की प्राकृतिक सुंदरता को नई पहचान देगा।

3 हजार पौधों से बनेगी आधुनिक नर्सरी

इसके साथ ही करीब 4 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक नर्सरी विकसित की जाएगी। नर्सरी में 32 प्रजातियों के लगभग 3 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 2 हजार सजावटी पौधे तथा 1 हजार फलदार पौधे शामिल होंगे। इस नर्सरी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण पौधों का संरक्षण, संवर्धन और शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। तैयार होने वाले पौधों का उपयोग विभिन्न हरित परियोजनाओं और पौधारोपण अभियानों में भी किया जाएगा।

एक नजर में परियोजना

  • रोज गार्डनः 4 हजार वर्गमीटर में विकास, 4 हजार गुलाब लगाए जाएंगे।
  • गुलाब की किस्में: 3 हजार मल्टीकलर ग्राफ्टेड, 1 हजार देशी गंगानगर गुलाब।
  • आधुनिक नर्सरी: 4 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में 32 प्रजातियों के 3 हजार पौधे।
  • पौधों का विवरण: 2 हजार सजावटी और 1 हजार फलदार पौधे।

फिटनेस की विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी उपलब्ध

जवाहर सर्किल में बनने वाला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहरवासियों को खेल और फिटनेस की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यहां विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आधुनिक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा, जिससे युवाओं और उभरती खेल प्रतिभाओं को अभ्यास और प्रशिक्षण का बेहतर मंच मिलेगा। साथ ही नागरिकों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि जेडीए शहर में हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता को प्रोत्साहित करने और नागरिकों को बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जवाहर सर्किल में विकसित होने वाला रोज गार्डन, आधुनिक नर्सरी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स न केवल पर्यावरण संरक्षण और शहरी सौंदर्गीकरण को नई दिशा देंगे, बल्कि पर्यटन, मनोरंजन और खेल गतिविधियों के लिहाज से भी इस क्षेत्र को राजधानी की नई पहचान बनाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery