Tuesday, November, 04,2025

पूर्व मेयर मुनेश पर एसीबी ने कसा शिकंजा

जयपुर: नगर निगम हेरिटेज की तत्कालीन महापौर मुनेश गुर्जर और उनके पति सुशील कुमार गुर्जर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एसीबी की विस्तृत जांच में खुलासा हुआ है कि दंपती ने 315.04 प्रतिशत तक आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। 4 अगस्त 2023 को एसीबी की टीम ने जयपुर स्थित मेयर हाउस, आदर्श कॉलोनी, हटवाड़ा रोड पर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान घर से 41 लाख 55 हजार 400 रुपए नकद मिले, जिनमें से 41.50 लाख रुपए जब्त किए गए। इसके अलावा घर से बैंक पासबुक, बीमा पॉलिसियां, संपत्ति खरीद-बिक्री के दस्तावेज और एलआईसी पॉलिसियों सहित कई वित्तीय कागजात भी बरामद हुए। जांच में सामने आया कि मेयर पद का कार्यकाल (10 नवंबर 2020 से 4 अगस्त 2023) के दौरान दंपती की वैध आय 50.57 लाख रुपए रही, जबकि उनके पास कुल 2.09 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियां पाई गईं, यानी दोनों ने 1.59 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति अर्जित की।

एसीबी के अनुसार, कई बार नोटिस देने के बावजूद दंपती ने नकदी और दस्तावेजों पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। अब ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज कर जांच अधिकारी एएसपी संदीप सारस्वत को नियुक्त किया है। दोनों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और साक्ष्य नहीं मिलने पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है। मुनेश गुर्जर और उनके पति ने कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट, एलआईसी पॉलिसियां, प्लॉट और अन्य चल-अचल संपत्तियां अर्जित की हैं, जो उनकी घोषित आय से कई गुना अधिक हैं। पूर्व में हुई कार्रवाई के बाद जांच अधिकारी ने संपत्ति की जानकारी व स्पष्टीकरण के लिए कई बार नोटिस भेजे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद 3 नवंबर 2025 को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

मेयर और पति के नाम संपत्तियां

  • आदर्श कॉलोनी स्थित मकान का निर्माण -19.57 लाख रुपए
  • दहमी कलां में तीन मंजिला भवन 77.50 लाख रुपए
  • गिरधारीपुरा बस्ती में भूखंड - 10.63 लाख रुपए
  • महावीर नगर योजना में प्लॉट- 9.75 लाख रुपए
  • फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा पॉलिसी और बैंक खातों में लाखों रुपए का निवेश
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery