Thursday, April, 17,2025

भारत को विकसित देश बनाने के लिए संसाधनों का सही उपयोग जरूरी

नई दिल्ली : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के elhi लिए संसाधनों के अधिक कुशल उपयोग की जरूरत है। यादव ने यहां 'अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन' विषय पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्योगों से ऐसे उत्पाद तैयार करने का आग्रह किया, जो पर्यावरण अनुकूल और संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग का समर्थन करते हों और सामूहिक रूप से उन्नत पुनर्चक्रण प्रौद्योगिकियों को अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग से भारत की अन्य देशों पर निर्भरता कम हो सकती है।

यादव ने कहा कि हमें कच्चे माल का उपयोग कर सामान बनाने और फिर उसके उपयोग के बाद उसे फिर छोड़ देना (टेक-मेक डिस्पोज) मानसिकता से दूर होने और वैकल्पिक आर्थिक मॉडल के रूप में पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग को अपनाने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि नीति-निर्माताओं के सामने बड़ी चुनौती यह है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए आर्थिक वृद्धि को कैसे बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग ही समाधान हैं। 

मंत्री ने कहा कि अगर हम 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना चाहते हैं तो हमें बबर्बादी को कम करना होगा और संसाधनों के कुशल उपयोग को अधिकतम करना होगा। यादव ने कहा कि भारत की पर्यावरण अनुकूल और संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग (सर्कुलर) की अर्थव्यवस्था 2050 तक 2,000 अरब डॉलर की हो सकती है और यह एक करोड़ नौकरियों का सूजन कर सकती है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को उत्पाद डिजाइन में पर्यावरण अनुकूल और पुनर्चक्रण सुनिश्चित करनी चाहिए और उन्नत पुनर्चक्रण प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कंपनी के बारे में नहीं है। पूरे उद्योग को आगे आना चाहिए। इससे संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग सुनिश्चित होगा।

संसाधनों की बढ़ रही है खपत

इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अमनदीप गर्ग ने कहा कि भारत सबसे तेजी से विकसित होने वाले देशों में से एक है और इसके संसाधनों की खपत बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इससे अपशिष्ट उत्पादन भी बढ़ेगा। भारत वर्तमान में 16 लाख टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा, 11.5 लाख टन बैटरी कचरा, 13 लाख टन इस्तेमाल किया हुआ तेल, 15.2 लाख टन बेकार टायर, 41 लाख टन प्लास्टिक कचरा और 30 करोड़ टन धातु कबाड़ उत्पन्न करता है। हालाकि उन्होंने कहा कि देश केवल 33 प्रतिशत ई-कचरा, दो प्रतिशत निर्माण और संबंधित अपशिष्ट, 15 प्रतिशत प्रयुक्त तेल, तीन प्रतिशत वाहन अपशिष्ट और 14 प्रतिशत धातु कबाड़ का पुनर्चक्रण करता है। उन्होंने कहा कि पुनर्चक्रण उद्योग के लिए एक मजबूत परिवेश बनाने को एक बड़ा अंतर और एक बड़ा अवसर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery