Tuesday, November, 04,2025

चलती ट्रेन में चाकू से हमला कर सेना के जवान की हत्या

बीकानेर: बीकानेर से होकर गुजर रही जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में सेना के जवान की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना लूणकरणसर से बीकानेर स्टेशन के बीच रविवार रात 11:30 बजे की है। मामले में रेलवे पुलिस ने कुछ ट्रेन अटेंडेंट को हिरासत में लिया है। मृतक जवान जिगर कुमार गुजरात के साबरमती का रहने वाला था। वह पंजाब के फिरोजपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था और उसे साबरमती जाना था। जीआरपी सीआई आनंद गिला के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि जवान का रास्ते में कोच अटेंडेट्स से विवाद हो गया और झगड़ा बढ़ गया। अटेंडेट्स ने इसके बाद जवान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के बीकानेर पहुंचते ही उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

संदिग्धों से पूछताछ

रेलवे की जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस बीच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही कोच में सवार अन्य यात्रियों से जानकारी लेकर हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery