Thursday, August, 14,2025

अमेरिका की भाषा बोलने वाले देशभक्त नहीं हो सकते

बाड़मेर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने लोगों से कहा कि जब देश संघर्ष में हो या देश पर अन्य देश संकट पैदा करें। उस समय कोई देश के नेतृत्व की आलोचना करें, उसको देशभक्त कहा जा सकता है क्या? आपके और पड़ोसी के बीच झगड़ा हो जाए।

हमारा बेटा पड़ोसी की भाषा बोले तो वह इस घर का रखवाला है क्या? हमारे और अमेरिका के बीच आर्थिक युद्ध हो, उस समय अमेरिका की भाषा बोलने वाला देश देशभक्त नहीं हो सकता। वे बुधवार को बाड़मेर के चौहटन उपखंड में तिरंगा यात्रा के बाद विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने अमेरिका के भारत पर लगाए टैरिफ को आर्थिक युद्ध बताया। राठौड़ ने कहा कि अमेरिका को पता है कि हिंदुस्तान शस्त्र खरीदने वाला नहीं है। भारत में ब्रह्मोस जैसे शस्त्र बनने शुरू हो गए। इसके लिए दुनिया में कई देश लाइन लगाकर खड़े हैं।

हिंदुस्तान बड़ा मार्केट, पूरी दुनिया जानती है

मदन राठौड़ ने अमेरिका की ओर से लगाए टैरिफ पर कहा कि टैरिफ एक ड्यूटी है। हिंदुस्तान से जो दवाई अमेरिका खरीदता है। उस पर उसने 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। उस देश के नागरिक जो दवाई खरीदते थे, उन पर भार बढ़ा है। ऐसा हो सकता है कि हमारी दवाइयां कम जाएंगी, लेकिन हमारी जैसी दवा कोई बनाता ही नहीं है। पीएम मोदी ने तय कर लिया है कि हिंदुस्तान की प्रतिभा का उपयोग हिंदुस्तान में ही होगा। यहां के वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर का उपयोग हिंदुस्तान में करेंगे। हिंदुस्तान शस्त्र, दवाइयां, कपड़े बनाएगा। हिंदुस्तान बहुत बड़ा मार्केट है, यह पूरी दुनिया जानती है।

विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको ताकत मत दो और उसके भ्रम में मत आओ। कई लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए भ्रम में आते है। हमको एक रहना है, देश को एक रखना है। हमारा हिंदुस्तान सर्वशक्तिमान है, इसमें हमारा योगदान होना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery