Saturday, April, 11,2026

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% और पुडुचेरी में 89.87% वोटिंग

गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम: देश के तीन राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि कुछ स्थानों पर झड़पों की घटनाएं भी सामने आई। चुनाव आयोग के अनुसार, रात 8 बजे तक असम में 85.38% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। वहीं केरलम में 78.01% वोटिंग हुई, जो पिछले 49 वर्षों में दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले 1977 में 79.2% मतदान दर्ज किया गया था। पुडुचेरी में भी मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए 89.87% मतदान किया। असम में चुनावी हिंसा की कुछ घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें करीब 30 लोग घायल हो गए और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प में लगभग 25 लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुडुचेरी के मन्त्रादिपेट में भी कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मतदान किया, जबकि केरलम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोट डाला। असम की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि केरलम की 140 सीटों पर 890 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery