Thursday, July, 30,2026

बाजार में बेचा जा रहा बच्चों का हक: गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाल गोपाल योजना के तहत स्कूली बच्चों के लिए भेजे गए सरकारी दूध पाउडर की कथित कालाबाजारी को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 50 लाख से अधिक स्कूली बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने और कुपोषण दूर करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की थी, लेकिन वर्तमान सरकार में इसकी स्थिति चिंताजनक हो गई है। गहलोत ने दावा किया कि सामोद में बच्चों के लिए भेजे गए करीब तीन हजार किलो सरकारी दूध पाउडर को मावा बनाने वाली भट्टियों तक ले जाते समय पकड़ा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रैल से स्कूलों में बच्चे दूध का इंतजार कर रहे हैं, जबकि उनका हक बाजार में बेचा जा रहा है। गहलोत ने इसे बच्चों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ और सरकार की संवेदनहीनता बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery