Wednesday, May, 27,2026

BSF को मिलेगा हाईटेक सुरक्षा कवच.... छह माह में सीमा पर लगेंगे एंटी ड्रोन

बीकानेर/जयपुर: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान और देशविरोधी ताकतों को सख्त संदेश दिया। शाह ने साफ कहा कि दुश्मन की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और सीमा के अंदर या बाहर किसी भी देशविरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि अगले छह माह में सीमा सुरक्षा के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे और बीएसएफ को विश्वस्तरीय हाईटेक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाएगा।

सांचू बॉर्डर पोस्ट पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन में मंगलवार को शाह ने बीएसएफ जवानों का उत्साहवर्धन किया और महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गृह सचिव गोविंद मोहन, बीएसएफ महानिदेशक प्रवीण कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शाह ने कहा कि सीमा सुरक्षा अब केवल चौकी तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे तकनीक, स्थानीय नागरिकों और प्रशासन के समन्वय से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड की अवधारणा रखते हुए कहा कि बीएसएफ, सेना, सीमांत नागरिक और स्थानीय प्रशासन मिलकर शून्य घुसपैठ सुनिश्चित करेंगे।

सीमांत गांवों में योजनाओं का होगा 100% सैचुरेशन

गृह मंत्री ने बीएसएफ को वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम का नेतृत्व करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए। स्कूलों और युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सीमा सुरक्षा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

बीएसएफ की सांचू पोस्ट का गौरवशाली इतिहास

शाह ने सांचू पोस्ट को भारत के युद्ध इतिहास का गौरव बताया। 1965 के भारत-पाक युद्ध में पाक ने इस पोस्ट पर कब्जे की कोशिश की थी, लेकिन आरएसी और 13 ग्रेनेडियर के जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब देकर सांचू को सुरक्षित रखा। यहां हर वर्ष 'सांचू विजय दिवस' मनाया जाता है।

14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण

अमित शाह ने कहा कि सीमा सुरक्षा अब जेंडर न्यूट्रल बन रही है। राजस्थान में स्वीकृत 79 महिला बैरकों में से 67 का निर्माण पूरा हो चुका है। मंगलवार को 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया गया। पूरे देश में 200 करोड़ रुपए की लागत से 356 बैरक बनाए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य 2030 तक महिला जवानों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

बीएसएफ का कार्यक्षेत्र अब 50 किलोमीटर

गृह मंत्री ने बताया कि बीएसएफ का कार्यक्षेत्र 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया गया है। अब सीमा से 50 किलोमीटर के भीतर होने वाले असामान्य जनसंख्या बदलाव, अवैध निर्माण, नारकोटिक्स और हथियारों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचना देकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद सीमा सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। राजस्थान में 1096 किलोमीटर लंबी लेटरल रोड और 520 किलोमीटर एक्सियल रोड का निर्माण तेजी से हो रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर में BSF की भूमिका की सराहना

शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जवानों ने सीमांत क्षेत्रों में नागरिकों का मनोबल बनाए रखा और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। अमित शाह ने बीएसएफ के 2000 से अधिक शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने जवानों के साथ जलपान किया, आधुनिक हथियारों और ड्रोन तकनीक की प्रदर्शनी देखी तथा सांचू माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ खेजड़ी का पौधा भी लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery