Wednesday, May, 27,2026

महंगाई पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

जयपुर: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, महंगाई, नीट पेपर लीक प्रकरण और महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, युवा पेपर लीक के कारण अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं और महिलाओं को उनका अधिकार देने में सरकार लगातार देरी कर रही है। कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर भी किए। वहीं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटका रही है और सिर्फ राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, महंगाई से राहत देने और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery