Wednesday, May, 27,2026

अक्टूबर-2027 तक कोटा रनवे पर उतरेंगे विमान

कोटा: हाड़ौती क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को लेकर मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 1088 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तय समय-सीमा के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहा है। अक्टूबर 2027 तक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर रनवे पर विमानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जबकि दिसंबर 2027 से नियमित व्यावसायिक हवाई सेवाएं शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट का रनवे 3.2 किमी लंबा होगा, जहां बड़े एयरक्राफ्ट भी आसानी से उतर सकेंगे। एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 20 लाख यात्रियों की होगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोटा एयरपोर्ट पर ही इमीग्रेशन संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि यात्रियों को दिल्ली, मुंबई या जयपुर जैसे शहरों में इमीग्रेशन प्रक्रिया के लिए नहीं जाना पड़े और कोटा से ही अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में लोक सभा सचिवालय के जॉइंट सेक्रेटरी गौरव गोयल, लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि कई अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

एयरपोर्ट पर MRO और फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल की तैयारी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए एयरपोर्ट के पास MRO (Main-tenance, Repair and Overhaul) फैसिलिटी स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र में इंडस्ट्रियल इको सिस्टम विकसित होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा पुराने एयरपोर्ट पर फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल शुरू करने की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा गया। बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट हाड़ौती क्षेत्र के विकास का नया अध्याय साबित होगा। इससे व्यापार, पर्यटन, निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा कोटा-बूंदी सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery