Wednesday, May, 27,2026

चमकते क्राउन की विजय के पीछे छिपे संघर्ष, आत्मविश्वास व सपनों की कहानी

जयपुर: रैंप पर चमकते ताज के पीछे छिपे संघर्ष, आत्मविश्वास और सपनों की कहानी जब विनेताओं ने साझा की तो माहौल प्रेरणा से भर उठा। मिसेज राजस्थान-2026 की विनर्स ने फर्स्ट इंडिया न्यूज ऑफिस पहुंचकर अपनी चीं, चुनौतियों और सफलता के अनुभव साझा किए। मिसेज राजस्थान के आयोजक व फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर योगेश मिश्रा के साथ पहुंचीं विजेताओं ने टीम के साथ संवाद किया और प्रतियोगिता के दौरान सफर के यादगार अनुभव साझा किए। योगेश ने कहा कि मिसेज राजस्थान लगातार एक ऐसे मंच के रूप में कार्य कर रहा है, जो पूरे राज्य में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

इन विजेताओं ने शेयर की घर से पेजेंट तक की जर्नी

इस अवसर पर मिसेज राजस्थान सिल्वर 2026 विजेता उमा मीणा मौजूद रही। उनके साथ सेकंड रनरअप ख्याति पारीक, थर्ड रनरअप सावी शर्मा और फोर्थ रनरअप मीनाक्षी विश्वास भी थीं। गोल्ड कैटेगरी का प्रतिनिधित्व मिसेज राजस्थान गोल्ड-2026 विजेता श्वेता कंसाना ने किया। उनके साथ सेकंड रनरअप अदिति चौधरी, थर्ड रनरअप पारुल शर्मा और फोर्थ रनरअप भावना मीणा मौजूद रहीं। विजेताओं ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और महिला सशक्तीकरण का उत्सव मनाने वाला मंच उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों और समर्थकों के प्रति आभार जताया। संवाद में क्वीनों ने परिवर्तनकारी सफर पर विचार साझा किए और महिलाओं को आत्मविश्वास व दृढ़ संकल्प के साथ ख्वाबों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery