Wednesday, May, 27,2026

बेबेसिया वायरस संक्रमण का संदेह गिर में पांच शेरों की मौत

अहमदाबाद: गुजरात के गिर वन क्षेत्र में पिछले दिनों पांच शेरों की मौत के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। इनमें दो शावकों की मौत बेबेसिया वायरस संक्रमण से होने का संदेह जताया गया है, जबकि अन्य शेरों की मौत प्राकृतिक कारणों और आपसी संघर्ष में हुई बताई जा रही है। राज्य के वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने मंगलवार को कहा कि बेबेसिया वायरस किलनी (टिक) के जरिए फैलता है और संक्रमित जानवरों में कमजोरी, खांसी व नाक बहने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीमें संदिग्ध शेरों की निगरानी कर रही हैं। सैंपल जांच के साथ संक्रमित जानवरों के उपचार और किलनी हटाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि 2018 में इसी संक्रमण से एक महीने में 11 शेरों की मौत हुई थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery