Wednesday, May, 27,2026

लोक संस्कृति और सेवा भावना को मिला राष्ट्रीय सम्मानः देवनानी

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन प्रतिभाओं को पद्मश्री सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए इसे राजस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के गफरुद्दीन मेवाती जोगी, तगाराम भील और स्वामी ब्रह्मदेव महाराज को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया। देवनानी ने सम्मानित हस्तियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक संगीत और सेवा परंपरा की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। उन्होंने कहा कि गफरुद्दीन मेवाती जोगी ने भपंग वादन जैसी विलुप्तप्राय लोक कला को जीवंत बनाए रखा, जबकि तगाराम भील ने अलगोजा वादन के जरिए राजस्थान की लोकधुनों को देश और विदेश तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने स्वामी ब्रह्मदेव महाराज के समाज सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी सराहना की। देवनानी ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इन विभूतियों का सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि राजस्थान की प्रतिभा, संस्कृति और सेवा भावना का सम्मान है। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रेरणादायी कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery