Wednesday, May, 27,2026

फर्जी ई-मित्र रिटेलर आईडी घोटाले में 9 गिरफ्तार

जयपुर: पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़े फर्जी ई-मित्र रिटेलर आईडी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। रामनगरिया थाना और सीएसटी आयुक्तालय की संयुक्त टीम ने जगतपुरा स्थित एबीएस प्लाजा में छापा मारकर पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में 9 वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक किशोर को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। मामले में 4 पुरुष आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि 5 महिला आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर रामनगरिया पुलिस, सीएसटी और साइबर पुलिस की टीम ने एबीएस प्लाजा की पहली मंजिल पर दबिश दी। मौके पर 5 युवक और 5 युवतियां लैपटॉप और मोबाइल के जरिए लोगों को फर्जी ई-मित्र रिटेलर आईडी दिलाने का लालच जैसे देकर ठगी करते मिले। टीम ने मौके से 8 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, 6 चार्जर और एक वाहन जब्त किया। गिरोह CSCeMi-traKendra.com/login फर्जी पोर्टल का इस्तेमाल कर रहा था। डेटा शीट के जरिए लोगों को कॉल कर ई-मित्र आईडी दिलाने का झांसा दिया जाता था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery