Wednesday, May, 27,2026

प्रॉपर्टी खरीदने पहुंचे 'दुबई कारोबारी', निकले फिरौती गैंग के सदस्य... 4 अरेस्ट

जयपुर: भांकरोटा थाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर करोड़ों की प्रॉपर्टी डील के नाम पर फिरौती वसूलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों निखिल तिवाड़ी उर्फ मोहित तिवाड़ी उर्फ गुरुप्रीत सिंह उर्फ अखिल अग्रवाल, उस्मान गनी, वसीम अख्तर उर्फ गोलू और अखिल को गिरफ्तार कर लूट के 44 लाख 50 हजार रुपए नकद, देशी पिस्टल, कार और करीब 80 हजार का घरेलू सामान बरामद किया है। आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि वैशाली नगर निवासी विजय लक्ष्मी और उनके पति संजोय गुप्ता ने मकान बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर विज्ञापन दिया था। इसी दौरान आरोपी निखिल ने खुद को दुबई का गोल्ड कारोबारी बताते हुए संपर्क किया। उसने बड़े कारोबारी की छवि बनाकर दंपती का विश्वास जीता और मकान का सौदा 2 करोड़ 80 लाख में तय किया।

ऐसे करते थे वारदात

आरोपी खुद को दुबई का कारोबारी बताकर महंगी प्रॉपर्टी खरीदने की बात करते और भरोसा जीतने के बाद पीडितों को किसी किराए के विला या फ्लैट में बुलाते थे। वहां पहले से मौजूद साथी हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट करते और परिवार से फिरौती मंगवाते थे। 2 मई को आरोपियों ने दंपती को चौरड़िया सिटी स्थित विला में बुलाकर बंधक बना लिया। कई दिनों तक धमकाकर बैंक खातों, रिश्तेदारों और परिचितों से 47.90 लाख वसूले गए। बाद में दंपती को जान से मारने की धमकी देकर दिल्ली भेज दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery