Wednesday, April, 16,2025

राणा का अगला निशाना था नई दिल्ली: अदालत

नई दिल्ली: मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा ने भारत की राजधानी नई दिल्ली को अगले आतंकी हमले के लिए निशाना बनाया था। दिल्ली की अदालत ने अपने आदेश में यह अहम जानकारी दी है। अदालत ने कहा कि राणा की साजिश भारत की भौगोलिक सीमाओं से भी परे फैली हुई थी और इसके तहत भारत के कई शहरों में हमलों की योजना बनाई गई थी। विशेष एनआईए न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने 10 अप्रैल को पारित आदेश में कहा कि राणा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोप हैं। अदालत ने उसे 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिससे एजेंसी गवाहों, फोरेंसिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ उसका आमना-सामना कर सके। न्यायाधीश ने यह भी निर्देश दिया कि राणा की हर 48 घंटे में चिकित्सा जांच की जाए। साथ ही, एनआईए को उसे दिल्ली और अन्य प्रमुख स्थलों पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएशन कराने की अनुमति दी गई है, जिससे आतंकी नेटवर्क की गहराई तक पहुंचा जा सके।

तहव्वुर राणा ने कुरान, पेन और नोटपैड मांगा

राणा से एनआईए रोज 10 घंटे पूछताछ कर रही है। वह जांच में सहयोग कर रहा है लेकिन सभी सवालों के सीधे जवाब नहीं दे रहा। पूछताछ के दौरान राणा ने सिर्फ कुरान, एक पेन और नोटपैड मांगा है। खाने या रहने को लेकर उसने कोई खास मांग नहीं की है। एनआईए उसकी गतिविधियों और नेटवर्क को समझने के लिए क्राइम सीन रिक्रिएशन की भी योजना बना रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery