Wednesday, April, 16,2025

वंचित वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रयास करें, लाएं बदलाव

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के नवनियुक्त अधिकारियों से वंचित वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक सिविल सेवक के रूप में उन्हें अनगिनत लोगों के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव लाने का अवसर प्राप्त होता है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने अधिकारियों से कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा, "एक लोक सेवक का कर्तव्य उसकी जिम्मेदारी है
और अधिकार केवल उसे पूरा करने का साधन।" फिलहाल ये अधिकारी विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में सहायक सचिव के रूप में तैनात हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अधिकारियों को याद दिलाया कि जिस संकल्प और मेहनत से वे इस पद तक पहुंचे हैं, उसी लगन से उन्हें आम नागरिकों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पहली पोस्टिंग से ही वे हजारों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकते हैं। राष्ट्रपति ने विशेष रूप से वंचित वर्गों और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery