Tuesday, May, 26,2026

हेमंत सोरेन झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंगलवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं, उनके पिता शिबू सोरेन को पार्टी का 'संस्थापक संरक्षक' बनाया गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख थे, जबकि उनके बेटे हेमंत 2015 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। झामुमो के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता नलिन सोरेन ने संस्थापक संरक्षक के रूप में शिबू सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन स्टीफन मरांडी ने किया। इसके बाद शिबू सोरेन ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery