Wednesday, April, 16,2025

'बाबा साहेब का जीवन युगों-युगों तक रहेगा प्रेरणास्त्रोत'

नई दिल्ली: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सोमवार को देशभर में सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक के रूप में मनाया गया। संविधान निर्माता और देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर संसद भवन स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, पूर्व सांसदों और गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए संदेश में ओम बिरला ने डॉ. अंबेडकर को भारत के संविधान का शिल्पकार और समानता, स्वतंत्रता, न्याय व बंधुता का सच्चा पुजारी बताया। बिरला ने कहा कि बाबा साहेब आजीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहे। कमजोर परिवेश से निकलकर उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और समाज में वांछित परिवर्तन लाए और भारत के संविधान जैसे अद्वितीय विधायी दस्तावेज की रचना की। संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन के रूप में डॉ. अंबेडकर की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है, तब बाबा साहेब का दर्शन और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।

पक्ष-विपक्ष ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई प्रमुख नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर लोकसभा और राज्यसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और पी.सी. मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी। संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में डॉ. अंबेडकर के चित्र का 12 अप्रैल, 1990 को तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा अनावरण किया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery