Friday, April, 18,2025

भाजपा हर विस क्षेत्र में जाकर दूर करेगी कानून के खिलाफ भ्रम

जयपुर: भाजपा हाल ही में पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 20 अप्रैल से 5 मई तक प्रदेश में अभियान चलाएगी। इसी अभियान की रूपरेखा तय करने को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी, सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल मंगलवार को जयपुर पहुंचे। वे बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यशाला को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी संबोधित करेंगे। भाजपा ने इस अभियान के जरिए विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नैरेटिव का जवाब देने की तैयारी की है। वक्फ कानून पर विपक्ष के विरोध का जवाब देने की बड़ी रणनीति बनाई है।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से समाज के हर तबके, विशेषकर मुस्लिम समुदाय और महिलाओं से संवाद किया जाएगा। भाजपा का दावा है है कि यह कानून मुसलमानों के लिए फायदेमंद है और वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करेगा। अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि कार्यशाला बुधवार सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुरू होगी। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, अभियान के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहेंगे।

भाजपा ने तैयार किया 5 सूत्रीय प्लान !

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और कमेटी के प्रदेश संयोजक हमीद खान मेवाती ने बताया कि भाजपा संगठनात्मक रूप से प्रत्येक जिले व मंडल में कार्यशाला करेगी और हर विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाकर अल्पसंख्यक समुदाय को यह संदेश देगी कि इस अभियान से मुस्लिम समाज को फायदा होगा। इसी को लेकर प्रदेश प्रभारी दिशा-निर्देश देंगे। माना जा रहा है कि भाजपा ने इसे लेकर 5 सूत्रीय प्लान तैयार किया है।

सरकार की अर्जी पर आज सुनवाई

राजस्थान सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख करते हुए वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक समूह में स्वयं को पक्षकार बनाने की अनुमति मांगी है। सरकार की ओर से एएजी शिवमंगल शर्मा ने प्रार्थना पत्र पेश किया है। राज्य सरकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बुधवार को निर्धारित की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery