Wednesday, April, 16,2025

न्याय प्रणाली में बढ़ रहा फोरेंसिक विज्ञान का महत्वः शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आपराधिक न्याय प्रणाली को अधिक जन-केंद्रित, वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस दिशा में भी प्रयासरत है कि हर नागरिक को समय पर और संतोषजनक न्याय प्राप्त हो। शाह 'अखिल भारतीय फोरेंसिक विज्ञान शिखर सम्मेलन 2025' को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज अपराधियों की गतिविधियां सीमाओं तक सीमित नहीं हैं, वे राज्यों और देशों की सीमाएं लांघते हैं, ऐसे में फोरेंसिक विज्ञान का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि ने देश की आपराधिक न्याय प्रणाली के स्वरूप को ही बदल दिया है। हमने फोरेंसिक विज्ञान को इस प्रणाली का अनिवार्य हिस्सा बना दिया है, ताकि न केवल दोषियों को सजा मिले, बल्कि निर्दोषों के साथ भी अन्याय न हो।"

अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबासाहेब ने भारत की परंपराओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ऐसा संविधान तैयार किया, जो आने वाले 1000 वर्षों तक भी प्रासंगिक बना रहे। अंत में शाह ने सम्मेलन को नीति निर्धारण, भविष्य की रणनीति तैयार करने और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

समय पर न्याय के लिए फोरेंसिक तकनीक का इस्तेमाल बेहद जरूरी

गृहमंत्री ने यह भी बताया कि नए आपराधिक कानूनों के तहत सात साल तक की सजा वाले सभी मामलों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर न्याय और दोषसिद्धि की दर बढ़ाने के लिए फोरेंसिक तकनीक का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। शाह ने कहा, "एक समय था जब अपराध स्थानीय स्तर पर सीमित रहते थे, लेकिन आज तकनीक और नेटवर्किंग के कारण अपराधियों की पहुंच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हो गई है। इस नई चुनौती का समाधान वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी सशक्तीकरण से ही संभव है।" उन्होंने कहा कि 2009 और 2020 में फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की पहल मोदी के नेतृत्व में हुई थी, पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और फिर प्रधानमंत्री के रूप में। आज देश में फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के सात परिसर कार्यरत हैं, और अगले छह महीनों में नौ और नए परिसर शुरू किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery