Wednesday, April, 16,2025

इस बार सामान्य से ज्यादा होगी मानसूनी बारिश

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को एक सकारात्मक पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष देश में सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश होने की संभावना है। यह अनुमान देश के कृषि और जल संसाधनों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जून से सितंबर तक चलने वाले चार महीने के मानसून सीजन में देशभर में औसतन 105% बारिश होने की संभावना है, जो दीर्घावधि औसत 87 सेंटीमीटर के आधार पर आंका गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस वर्ष अल नीनो की प्रतिकूल परिस्थितियां विकसित होने की संभावना नहीं है, जिससे मानसून पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

हीटवेव के दिन मई-जून में बढ़ेंगे: इस साल अल नीनों की स्थितियां नहीं बनेंगी। देश के कई हिस्सों में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल और जून में हीटवेव दिनों की संख्या में इजाफा होगा।

सामान्य से अधिक वारिशः मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा और तेलंगाना में सामान्य से अधिक बारिश होगी।

सामान्य से कम बारिशः बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होगी।

बाड़मेर @ 45.5° देश में सबसे गर्म

मंगलवार को बाड़मेर देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। रात का तापमान भी 28.2 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक था। बाडमेर, जैसलमेर और बीकानेर सहित कई जिलों में हीटवेव का प्रभाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 2-3 दिन में तापमान और बढ़ सकता है। पश्चिमी राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery