Wednesday, April, 16,2025

प्रवासी आज भी अपनी मातृभूमि को नहीं भूलेः मेघवाल

सुजानगढ़: केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रवासी आज भी अपनी मातृभूमि को नहीं भूले हैं और वे अपने क्षेत्र, प्रदेश और देश के विकास में पूरा योगदान दे रहे हैं। वे मंगलवार को सुजानगढ़ कस्बे में सुक्षेम फाउंडेशन द्वारा बनाए जा रहे ढाई सौ करोड़ रुपए की लागत के तीन सौ बेड क्षमता के सुक्षेम आरोग्य विहार मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में अंचल के लोगों के लिए बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में सांगलिया धुणी पीठाधीश्वर ओमदास महाराज ने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक है, जब वह जरूरतमंद लोगों की मदद करे। उन्होंने सुक्षेम आरोग्य विहार की नींव के लिए वैदिक रीति से पूजा-अर्चना करवाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अपनी पुरुषार्थ की कमाई मातृभूमि के लिए लगाने वालों को दुनिया सदैव याद रखती है। जनसेवा से हमेशा वैभव बढ़ता है। समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ये रहे उपस्थित

समारोह में राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक, कलेक्टर अभिषेक सुराणा, नगर परिषद सभापति नीलीफोर गौरी, फाउंडेशन की संरक्षक सायर, उपाध्यक्ष बजरंग लाल बाहेती, महामंत्री राजेन्द्र दाधीच, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, ट्रस्टी विजय सिंह डोसी, जे सी शर्मा, अनिता चौरड़िया और यशवंत बाफना, सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, सुरज्ञान कंवर, निर्मल सेठिया, नरपत सिंह चौरड़िया सहित ट्रस्टी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

इससे कई दान दाताओं को प्रेरणा मिलेगी

सुक्षेम फाउंडेशन के संरक्षक हीरालाल मालू ने कहा कि इस कार्य से कई दान दाताओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने फाउंडेशन की अन्य संरक्षक अपनी पत्नी सायर के योगदान की भी चर्चा की। उन्होंने बेंगलुरु के प्रवासी जे सी शर्मा की ओर से अस्पताल निर्माण में पांच करोड़ रुपए की घोषणा की और एक करोड़ रुपए का चेक ओमदास महाराज और के सी मालू को दिया। फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी के सी मालू ने हॉस्पिटल प्रोजक्ट की जानकारी दी। मालू ने बताया कि 2027 तक यह अस्पताल भवन तैयार करवा राज्य सरकार को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मालू ने सुजानगढ़ में कान्वेंट स्कूल और राजस्थानी भाषा रिसर्च सेंटर के लिए फाउंडेशन को भूमि आवंटन की मांग भी रखी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery