Friday, April, 03,2026

CJI बोले... यह अदालत की अवमानना और सुनियोजित साजिश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की गंभीर घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इसे न्यायपालिका को डराने और अदालत की अवमानना का प्रयास बताया। कोर्ट ने कहा कि यह 'साधारण घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित और प्रेरित कदम' प्रतीत होता है, जिसका उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों का मनोबल तोड़ना और कार्यवाही बाधित करना था। CJI ने टिप्पणी की कि उन्हें 'आधी रात में सख्त आदेश जारी करने पड़े', जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

शीर्ष अधिकारियों को नोटिस... 6 अप्रैल को पेशी का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। दोनों अधिकारियों को 6 अप्रैल को वर्चुअली पेश होने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाएगी और इसकी निगरानी स्वयं कोर्ट करेगा। कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि मालदा की घटना की जांच सीबीआई या राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपी जाए और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की जाए। अदालत ने पश्चिम बंगाल को 'राजनीतिक रूप से अत्यधिक ध्रुवीकृत राज्य' बताते हुए कहा कि न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा अब केंद्रीय बलों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्या था मामला?

तीन महिलाएं शामिल थीं, को करीब मालदा जिले में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर उग्र भीड़ ने SIR प्रक्रिया में तैनात सात न्यायिक अधिकारियों जिनमें प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद उन्हें मुक्त आठ घंटे तक बंधक बनाए रखा। देर रात कराया गया, लेकिन इस दौरान उनके वाहनों पर पथराव और हमले भी किए गए। अदालत ने इसे राज्य सरकार की 'कर्तव्य में चूक' करार देते हुए स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery