Wednesday, December, 03,2025

PMO अब 'सेवा तीर्थ', केंद्रीय सचिवालय होगा 'कर्तव्य भवन'

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक और प्रतीकात्मक बदलाव करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के नए परिसर का नाम 'सेवा तीर्थ' घोषित कर दिया है। यह परिसर सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत बनाया जा रहा है और अब निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसे अब तक 'एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव' के नाम से जाना जाता था।

अधिकारियों के अनुसार, यह नया परिसर सिर्फ प्रधानमंत्री कार्यालय का नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक हब होगा। यहां कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और 'इंडिया हाउस' भी होगा, जहां आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और गणमान्य लोगों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित होंगी। सरकार ने केंद्रीय सचिवालय का नाम 'कर्तव्य भवन' रखा है, जिसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि सार्वजनिक सेवा एक जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है। इस परिवर्तन को शासन की नई कार्य
संस्कृति का प्रतीक बताया गया है। 78 साल पुराने साउथ ब्लॉक से पीएमओ को जल्द ही सेवा तीर्थ में शिफ्ट किया जाएगा।

'सत्ता' से 'सेवा' की ओर बदलाव

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि 'सेवा तीर्थ' नाम का उद्देश्य शासन की नई सोच को दर्शाना है, जिसमें शक्ति और पद से अधिक सेवा, कर्तव्य और उत्तरदायित्व पर ध्यान दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय सार्वजनिक संस्थान एक गहरे सांस्कृतिक परिवर्तन से गुजर रहे हैं और यह बदलाव केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि नैतिक और वैचारिक भी है। सरकार ने कहा, हर नाम, हर भवन और हर प्रतीक एक संदेश देता है कि सरकार जनता की सेवा के लिए है।

राजस्थान में राजभवन का नाम बदलकर अब 'लोकभवन'

केंद्र सरकार ने देशभर में राज्यपालों के आधिकारिक आवास 'राजभवन' का नाम बदलकर 'लोक भवन' कर दिया है। राजस्थान में राजभवन का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'लोकभवन' कर दिया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। उन्होंने कहा कि यह कदम औपनिवेशिक मानसिकता से आगे बढ़ने और भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने बताया कि भारत की लोकतांत्रिक संरचना 'हम भारत के लोग' की भावना पर आधारित है और लोकतंत्र में 'लोक' सर्वोपरि है। इसलिए राज्यपाल का कार्यस्थल अब जनता की आकांक्षाओं और भावनाओं का प्रतीक 'लोकभवन' कहलाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery